गाज़ियाबाद, मई 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृतज्ञता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी कर्मचारियों का स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में सम्मान और आभार का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या के स्वागत से हुई, जिन्हें सुंदर कार्ड और स्नेह-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रा जया पाठक ने अपने प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से कृतज्ञता के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत नाटक रहा, जिसमें दर्शाया गया कि जीवन के अनदेखे नायक भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और हर कार्य सम्मान के योग्य है। यह भी पढ़ें- लोयोला स्कूल, टेल्को में श्रमिक दिवस का प्रेरक आयोजन कार्यक्रम को रोचक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.