कूड़े मे मिला बायोमेडिकल वेस्ट, दो अस्पतालों पर जुर्माना
बरेली, मई 25 -- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सोमवार को निजी अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था देखी गई। दो अस्पतालों में सामान्य कचरे में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अस्पतालों में रखे डस्टबिन की जांच की। कई जगह डस्टबिन कलर कोड के मानक के अनुसार नहीं मिली। इसके साथ ही अस्पतालों में अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण के लिए एसटीपी भी स्थापित नहीं था। मौके पर देववंश समेत दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लक्ष्मीनाराण, रिषभ सक्सेना, ईशान शर्मा, नगर निगम से महेंद्र प्रताप सिंह राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ठोस कचरे का नियमानुसार प्रबंधन नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.