कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी खाक
कौशाम्बी, मई 26 -- कौशाम्बी क्षेत्र के मुस्तफाबाद के मजरा इंदारा पर गांव में मंगलवार की दोपहर को कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी खाक हो गई। लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मुस्तफाबाद के मजरा इंदारा पर निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में सबसे पहले आग लगी। आग की चपेट में आने से वीरेंद्र सिंह के यहां रखा 50 बोरी गेहूं, सरसों, भूसा व अन्य सामान नष्ट हो गया। वीरेंद्र सिंह के मुताबिक दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वीरेंद्र सिंह के घर में लगी आग भड़क चुकी थी। इससे पड़ोसी मान सिंह, रामसूचित और कल्लू के मकान भी धू-धूकर जलने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पश्चिमशरीरा से फायर बिग्रेड लेकर कर्मचारी पहुंचे, लेकिन पानी खत्म हो गया था। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.