देवरिया, मई 27 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। रुद्रपुर नगर पंचायत में फेके गए कूड़े के ढेर में बुधवार की सुबह आग लग गयी। देखते देखते आग फैल गयी और रुद्रपुर- पिडरा मार्ग को अपनी जद में ले लिया। मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार तीन लोग आग में घिरकर झुलस गए। तीनों ने भागकर किसी तरह जान बचाई, जबकि उनकी बाइक जलकर राख हो गई। इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। रुद्रपुर नगर पंचायत के द्वारा कस्बे से निकलने वाला कूड़ा रोज रुद्रपुर पिडरा मार्ग के दोनों तरफ स्थित गड्ढे में गिराया जाता है। इससे चारों तरफ कूड़े का ढेर जमा हो गया है। बुधवार की सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गयी। शुरू में इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और आग धीरे धीरे फैल गयी। जब आग की लपटें उठने लगीं और धुंआ फैल गया तब लोगों का ध्यान उस पर गया। दिन में करीब दस बजे बाइक से अपनी रिश्तेदारी रुद्...