कूड़े की चिंगारी से घर में लगी आग
वाराणसी, जून 21 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर में शिवशंकर पटेल के घर में आग से गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। घटना शनिवार रात साढ़े 8 बजे के आसपास की है। शिवशंकर के घर के पिछले हिस्से में किसी ने कूड़े में आग लगाई थी। मकान के पीछे के रोशनदान से चिंगारी ईंधन के लिए रखी लकड़ी में पहुंच गई। लकड़ी सुलगते हुए विकराल आग में बदल गई। उस समय परिवार के लोग घर के बाहर थे। आग की लपट देख घर से गैस सिलेंडर समेत कुछ सामान निकाल पाए। ग्राम प्रधान राजेन्द्र पटेल की सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं, तब तक अधिकतर सामान जल गए थे। यह भी पढ़ें- करखियांव में सीएनजी पंप के पास गेल के यार्ड में लगी आग शिवशंकर के मुताबिक लगभग 4 लाख की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.