कूड़ेदान हटाए जाने से नागरिकों में बढ़ा रोष
भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में हजारों की लागत से लगा कूड़ेदान हटाए जाने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसके चलते हर तरफ गंदगी का अंबार लगते हुए नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डंप कचरा से उठ रहा दुर्गंध राहगीरों की दिक्कत बढ़ा दी है। नगर पंचायत द्वारा दो वर्ष पूर्व गीला-सूखा कचरा को दो कूड़ेदान निर्धारित स्थलों पर रखा गया था। नागरिक सुबह-शाम कूड़ेदान में ही कचरा फेंकते थे और सुबह सफाईकर्मी उसे लेकर ई-रिक्शा में चले जाते थे। लेकिन इन स्थानों से कूड़ेदान हटा दिया गया था। इसके चलते हर तरफ गंदगी का अंबार लग रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क की पटरी पर डंप कचरा से परेशानी यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में कचरा उठाव और नालों की साफ-सफाई ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.