उन्नाव, मार्च 11 -- गंजमुरादाबाद। खेत से मार्ग तक जाने वाले रास्ते पर कचरा जमा करने से आहत खेत स्वामी ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग उठाई है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गोशा कुतुब गांव निवासी प्रतीक पटेल ने एसडीएम बांगरमऊ के नाम पत्र देकर कहा है कि उसका एक खेत डामर रोड के किनारे स्थित है, जहां जाने वाले रास्ते पर एक ग्रामीण कूड़ा डाल रहा है। जिससे खेत पहुंचने में मुसीबत हो रही है। पीड़ित ने एसडीएम से खेत तक पहुंचने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.