गोरखपुर, अप्रैल 25 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया मरचहवा निवासी सरिता पत्नी अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अपने हिस्से में कूड़ा रखती है। उनके पटटीदार रंजना पत्नी अजीत व रिंकू पत्नी अनिरुद्ध, अनरुद्ध व अजीत पुत्रगण रामवृक्ष पिछले दो तीन दिन से कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे। उनके हिस्से में ऑटो व मारुति गाड़ी जबरदस्ती खड़ी कर रहे थे। उन लोगों द्वारा कूड़ा रखने का विरोध किया तो रंजना व रिंकू उन्हें नाली में पटककर सीने पर चढ़कर मारने व पीटने लगी। पुलिस ने चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...