अयोध्या, अप्रैल 30 -- तारुन। ग्राम पंचायतों की आमदनी में बढ़ोतरी के लिये गांवो में बने कूड़ा प्रबंधन केंद्र का टीनशेड उखड़ कर दूर दूर तक बिखर गया। सरकार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांवो के कूड़े के निस्तारण के लिये लाखों रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों में कूड़े के निस्तारण के लिए एक-एक केंद्र की स्थापना कराई है। हालांकि यहां पर कूड़े का निस्तारण तो नही हो रहा है किंतु विकास की कलई जरूर खुल रही है। ग्राम पंचायत पछियाना में बने केंद्र पर लगे टिन हवा के दौरान काफी दूर दूर तक जाकर गिरे है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...