कूड़ा डालने को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
हमीरपुर, मार्च 21 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के सिचौलीपुरवा मोहल्ले में ईद के दिन कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे निकाल लिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। नगर के सिचौलीपुरवा मोहल्ले में चमन फातिमा पत्नी रईस के यहां ईद के दिन एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट कर उसे घायल करने के अलावा उसके साथ अभद्रता भी की गई।सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस जाते द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.