औरैया, फरवरी 4 -- अछल्दा, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लैक इंफ्रारेड की आईईसी टीम द्वारा बुधवार को सेऊपर रोड स्थित एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम के सदस्य रवी शर्मा और अमित कुमार ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता अपनाने की अपील करते हुए बताया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालना जरूरी है। उन्होंने सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय पत्ती, फूलों की पंखुड़ियां आदि हरे डस्टबिन में तथा प्लास्टिक की बोतलें, कागज, गत्ते के डिब्बे, धातु और कांच के सामान नीले डस्टबिन में डालने की जानकारी दी। टीम ने बताया कि आसपास साफ-सफाई रहने से बीमारियों से बचाव होता है और स्वच्छ वातावरण बना रहता है। अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.