भभुआ, मार्च 20 -- नगर परिषद ने कूड़ा डंपिंग तो रोकी, पर पहले से जमा कचरा बना मुसीबत लोगों ने शादी मंडप संचालकों पर रोक की कार्रवाई और सफाई की मांग की (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के कैमूर स्तंभ से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लंबे समय से नगर परिषद द्वारा कूड़ा डंप किया जाता रहा है, जिसका दुष्परिणाम अब स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क किनारे पड़े इस कचरे से उठने वाली दुर्गंध इतनी तीव्र है कि राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोग लगातार बदबू और अस्वच्छता के माहौल में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर परिषद ने अब इस स्थान पर कूड़ा फेंकना बंद कर दिया है। लेकिन पहले से जमा कचरा सड़ते-गलते हुए इतनी बदबू फैला रहा है कि लोगों का जीना दूभर हो चुका है। राजकुमार सिंह, विमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.