रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। प्रानपुर रोड स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में रविवार को धमाका हो गया। इस दौरान डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा बीन रहा युवक धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका द्वारा घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार की सुबह एक कूड़ा बीनने वाला युवक प्रानपुर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा बीन रहा था। कूड़ा बीनते-बीनते युवक ने कूड़े के ढेर में अंदर हाथ डाला तो अचानक से कूड़े के ढेर में धमाका हो गया और कूड़ा बीन रहा युवक उस धमाके की चपेट में आ गया। युवक की चीख पुकार सुन आस-पास रह रहे लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक का हालचाल लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.