कूड़ा जलाने के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ केस
मऊ, मई 27 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा मुबारकपुर गांव में कूड़ा जलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रभावती देवी पत्नी स्व.रामाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने करीब दस दिनों से कूड़ा जमा था, जिसे उन्होंने आग लगाकर जला दिया। आरोप है कि आग की चपेट में पड़ोस में स्थित करौंदे का एक छोटा पेड़ झुलस गया। इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश के तहत पड़ोसी उनके दरवाजे पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट। इस घटना में प्रभावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा उनके सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पोते आकाश पुत्र बृजेश कुमार के सिर पर भी चोट लगने से वह घायल हो गया। शोर मचाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.