जहानाबाद, अप्रैल 25 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से कूड़ा-कचरा का उठाव ठप पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वच्छता कर्मियों एवं उनकी निगरानी के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बहाली की गई थी। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत को कूड़ा उठाव के लिए ठेला उपलब्ध कराया गया था और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का भी निर्माण कराया गया था। शुरुआत में यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही थी और स्वच्छता कर्मी नियमित रूप से कचरा उठाव का कार्य कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.