भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के कई मुहल्लों में विलंब से कूड़ा उठाने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सफाईकर्मी देरी से काम में लग रहे हैं। सफाई कर्मियों की मनमानी से नागरिकों को दिक्कत झेलना पड़ रहा है। जिस बस्ती में छह बजे सुबह ही सफाई संग कूड़ा उठान हो जाता था। उसमें अब आठ बजे तक सफाई ही हो रही है जाबकि नौ से दस बजे तक कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे इंटरलाकिंग मार्ग से आवागमन करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...