कूड़ादान न होने से सड़क पर फेंकते हैं कूड़ा
आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में चट्टी चौराहों पर नगर पालिका की तरफ से कूड़ादान न रखे जाने के चलते आस-पास के लोग सड़क के किनारे कूड़ा फेकने को मजबूर हैं। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर के रोडवेज चौराहा, समौधी, अलीनगर, अमिलो आदि जगहों पर नगर पालिका परिषद की तरफ से कूड़ादान नहीं रखा गया है। दुकानदार और आस-पास के रहने वाले लोग दुकानों और घरों से निकलने वाले कूड़े को घर के किनारे फेक दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश करीब,सफाई के नाम पर पूरा किया कोरम यह भी पढ़ें- सठियांव चौराहे के समीप फेंका जा रहा कूड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.