लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच अतुल विश्वकर्मा (63 रन, तीन विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत कूह स्पोर्ट्स क्लब ने 21वीं बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में यार्कर क्रिकेट क्लब को 28 रनों से पराजित कर दिया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की देखरेख में जीसीआरजी ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गये मैच में कूह क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 270 रन बनाए। अतुल विश्वकर्मा ने 63, कुशाग्र सिंह ने 52 और आदित्य प्रताप सिंह ने 38 रनों की पारी खेली। यॉर्कर क्लब की ओर से शिवम यादव ने तीन विकेट और कार्तिकेय सिंह ने दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यॉर्कर क्लब की टीम 40 ओवर में 242 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुशाग्र मिश्रा ने 79 और ब्रजेंद्र सिंह ने 56 रन बनाये। कूह क्लब की ओर से शशांक मेहरोत्रा ने शानदार गेंदबाजी करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.