हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर, काली माता मंदिर, श्रवण देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, शिव भोले मंदिर, बाबा तुरंत नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह और शाम को भक्तों ने पहुंचकर दर्शन किए। पूजन के दौरान भक्तों ने फल-फूल, नारियल व कद्दू का भोग अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारियों ने बताया कि मां कुष्माण्डा की आराधना से रोग-शोक दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.