कूल्हा टूटने से तड़पता रहा बुजुर्ग
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- थाना नसीरपुर के गांव रूधऊ निवासी 62 वर्षीय मुकुट सिंह का बुधवार को साइकिल से गिरकर कूल्हा टूट गया। शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय से उन्हें शाम 5 बजे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि यहां तीन घंटे तक मरीज को न तो बेड मिला और न ही दर्द से राहत के लिए कोई दवा या इंजेक्शन दिया गया। स्टाफ मरीज को स्ट्रेचर पर ही कभी अंदर तो कभी बाहर टहलाता रहा और आगरा रेफर करने का दबाव बनाता रहा। व्यवस्था से आजिज आकर परिजन रात में ही बुजुर्ग मरीज को आगरा के निजी अस्पताल ले गए। घटना ने ट्रामा सेंटर की संवेदनहीनता और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.