देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में लगी एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर रही है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में तीमारदारों को हाथ पंखा झलना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने पर मरीजों की मुश्किल बढ़ सकती है, वहीं गर्मी के कारण संक्रमण फैलने की भी संभावना बनी रहती है। मरम्मत न होने से दिक्कत आई है। मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए सुविधा है। इसके लिए पंद्रह बेड का एसीयुक्त पीआईसीयू स्थापित किया गया है। गर्मी शुरू हो गई और तापमान भी चढ़ने लगा है। इस मौसम में बच्चे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते हैं। मरीजों की सहूलित के लिए पीआईसीयू के दस बेड के वार्ड में पांच एसी और तीन वालफैन तथा पांच बेड के वार्ड में दो एसी और दो वालफैन लगाया गया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.