देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में लगी एसी के कूलिंग नहीं करने से मरीजों बेहाल हैं। वालफैन से भी राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के मौसम में भर्ती बच्चों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में तीमारदारों को हाथ पंखा झलना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने पर मरीजों की मुश्किल बढ़ सकती है, वहीं गर्मी के कारण संक्रमण फैलने की भी आशंका बनी रहती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने लगा है। इस मौसम में बच्चे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते हैं और बुखार, उल्टी, दस्त, श्वास सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित होते हैं। मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज की सुविधा है। इसके लिए एसीयुक्त पंद्रह बेड का पीआईसीयू स्थापित किया गया है। इसमें दस बेड का एक वार्ड हैं, जिसमें पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.