उरई, मार्च 17 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पंचानन चौराहे पर घर में कूलर हटाते समय उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोंच कस्बे की नदीगांव रोड स्थित पंचानन चौराहा पर रहने वाले कल्याण सिंह का लड़का धर्मेंद्र मंगलवार दोपहर को अपने घर में रखा कूलर हटा रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और कूलर से चिपक गया। हादसे के समय उसकी पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर खाना बना रही थी। लगभग आधे घंटे बाद जब वह नीचे आई तो उसने पति को कूलर से चिपका हुआ पाया। उसने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की और युवक को कूलर से अलग किया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद...