कूलर में पानी डालते समय करंट से दूध विक्रेता की मौत
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मोरना कूलर में पानी डालते समय दूध विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला तेलियान में 48 वर्षीय नौशाद अली शनिवार की दोपहर कूलर में पानी डाल रहा था कि अचानक उसका पैर वायर पर पड़ गया। करंट का झटका लगने से वह बेहोश हो गया। नौशाद को मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नौशाद दूध बेचने का कार्य करता था। वह अपने पीछे पत्नी अफसाना सहित चार पुत्रियों शाजिया, फरहीन, जोया, निमरा व एक पुत्र साकिब को रोता बिलखता छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटने से दिव्यांग की मौत पुत्री शाज़िया की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता अकरम मलिक सहित माता सईदा बेगम व भाई दिलशाद बहन शाहजहां, शाईस्ता, गुलिस्तां, शगुफ्ता, अमरीन का रोरोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.