कूलर में करंट से बच्ची की मौत से कोहराम
हाथरस, जून 16 -- हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मंशा रोहई में सोमवार को कूलर में करंट आने से दस साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्वी पुत्री बनी सिंह उम्र दस साल सोमवार को अपने घर में ही कुछ काम कर रही थी। तभी अचानक कूलर पर उसका हाथ लग गया। करंट आने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग तुरन्त ही उसे जिला अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.