कूलर में उतरे करंट से बुजुर्ग की मौत
बांदा, जून 6 -- बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर जारी गांव में एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग अपने घर में कूलर की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जमालपुर जारी निवासी 65 वर्षीय प्यारे लाल अपने घर में कूलर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.