कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
इटावा औरैया, मई 15 -- जसवंतनगर, संवाददाता। नगला धूमा में शुक्रवार दोपहर कूलर में करंट उतरने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम नगला धूमा निवासी करिश्मा 30 वर्षीय पत्नी शेर सिंह जाटव शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में रखे कूलर में पानी डाल रही थी। इसी दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद उनके ससुर रामचंद्र घर के अंदर पहुंचे तो करिश्मा को कमरे में जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.