कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
गौरीगंज, जून 26 -- अमेठी, कमरौली, संवाददाता। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे कठौरा गांव में गुरूवार की भोर एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुस्तफा उर्फ जैद (17) पुत्र निवासी लाल का पुरवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुस्तफा उर्फ जैद घर में रखे कूलर के संपर्क में आया, जिसमें करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गुरुवार दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.