कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से इकलौते बच्चे की मौत
हाथरस, जून 22 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगिया में सोमवार को कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एकलौते बच्चे की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए।जोगिया निवासी पंकज के घर में कूलर चल रहा था। किसी तरह करंट कूलर में उतर आया था। पंकज का पांच वर्षीय इकलौता बेटा सार्थक सोमवार को घर में खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते सार्थक ने कूलर को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने कूलर में विद्युत आपूर्ति बंद की और सार्थक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि सार्थक अपने माता-पिता के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.