कूलर बंद करने गई महिला की सर्पदंश से मौत
बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। कमरे के अंदर कूलर की बटन बंद करने गई महिला को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद ने बताया कि उसकी 58 वर्षीय मां उमेगा देवी पत्नी चिंतामणि शनिवार की रात कमरे के अंदर कूलर की बटन बंद करने गई थी। तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखती हुई कमरे से बाहर भागी तब घरवालों को जानकारी हुई। परिजनों ने झाड़ फूंक करवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चारपाई से उतरते ही महिला को सांप ने डसा, मौत मृतका का पति खेती-किसानी करता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सर्पदंश से युवती की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.