झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। ..सायं-सायं करती गर्म हवाएं, ...टोपी-गमछे-दस्ताने, छाते की ओट में शहरी, ..रौद्र रूप में सूरज और टनटनाती धूप। बुधवार को मौसम कुछ ऐसा ही रहा। प्रचंड गर्मी से बंदे बेहाल रहे। दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक ताप 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच कूलर-पंखे पस्त नजर आए। हीट वेव असरदार होने से शहरियों की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं रात का ताप 25.8 सेंटीग्रेट होने से रात भी बेचैनी भरी रही। डाक्टर्स ने गर्मी से खास एहतियात बरतने को कहा है। बुधवार सुबह 5.47 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री के पास रहा। इसके बाद घंटे दर घंटे ताप तेजी से बढ़ा। यह भी पढ़ें- 45 डिग्री तापमान ने झुलसाया, राहगीरों की सूखी हलक दोपहर 12 बजे के बाद हीट वेव, लू के थपेड़े महसूस होने लगे। जिसमें घर, दुकान, मकान बेतरतीब तबे। लोग घरों से बाहर जाने क...