इटावा औरैया, मार्च 19 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ला में हेडमुहर्रिर के 10 वर्षीय बेटे की घर में खेलते समय अचानक कूलर के तार में गला फंस जाने से मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ बगिया अड्डा मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं। वीरेंद्र सिंह एसीजीएम फर्स्ट कोर्ट में हेडमुहर्रिर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए हुए थे। उनका 10 वर्षीय बेटा हर्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान किसी तरह कूलर का तार उसके गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त हर्ष की मां नहाने गई हुई थी, जबकि उसका बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद जब मां बाहर आई, तो बेटे को इस हालत में देखकर उसके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.