उरई, मार्च 17 -- कोंच। कोंच के पंचानन चौराहे पर कूलर हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदीगांव रोड स्थित पंचानन चौराहा पर रहने वाले कल्याण सिंह का 30 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र मंगलवार दोपहर घर में रखा कूलर हटा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और कूलर से चिपक गया। हादसे के समय पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर खाना बना रही थी। आधे घंटे बाद जब वह नीचे आई तो पति को कूलर से चिपका पाया। उसने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की और युवक को कूलर से अलग किया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.