कूलर के करंट से झुलसकर मिस्त्री की मौत
झांसी, जून 23 -- झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव जौरी बुजुर्ग में कूलर में दौड़े करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव जौरी बुजुर्ग निवासी नाथूराम अहिरवार का 46 वर्षीय नरेंद्र प्रजापति मिस्त्री था। बीते रोज देर रात वह काम से लौटा था और आराम करने लगा। इसी बीच नातिन रोने लगे। वह उसे चुप कराने लगा। उसे बैठाकर वह कूलर चलाने के लिए तार लगाने लगा। तार में कट लगा था। जैसे उसने छुआ तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और वही छटपटाने लगा। वहीं शोर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में वह मदद को दौड़े। उसने किसी तरह उसे तार से अलग किया। भाई घनश्याम प्रजापति ने बताया कि किसी तरह तार से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.