कूलर का विवाद, रैगिंग का रूप देने की कोशिश
प्रयागराज, मई 9 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर महिला जूनियर डॉक्टरों के वायरल हुए वीडियो में शनिवार को नया खुलासा हुआ। प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय के निर्देश पर सीनियर छात्राओं से की गई पूछताछ में पता चला कि विवाद मुख्य रूप से सीनियर के कूलर का पाइप बिना बताए लेने से शुरू हुआ था। उसी प्रकरण के कहासुनी से संबंधित वीडियो को वायरल करके रैगिंग का रूप दिए जाने की कोशिश की गयी। हालांकि इस बारे में प्राचार्य ने चीफ वार्डेन अर्चना कौल से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रकरण की जांच कर रहीं गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डेन डॉ. अर्चना कौल ने शनिवार को छात्र-छात्राओं और हॉस्टल कर्मचारियों से बातचीत की। पता चला कि घटना अप्रैल में हुई थी लेकिन वीडियो वायरल बाद में किया गया। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो पर कॉलेज प्रशासन सख्त, वार्डन से मांगा जवाबजां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.