लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोला के पटेल संस्थान में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद धौरहरा रेखा अरुण वर्मा, सांसद उत्कर्ष वर्मा, विधायक सदर लखीमपुर योगेश वर्मा और विधायक निघासन शशांक वर्मा उपस्थित रहेंगे। समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल ने बताया कि खिचड़ी भोज कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.