सुल्तानपुर, जून 7 -- कूरेभार, संवाददाता। कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार शाम पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बुल्डोजर की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे और मार्ग पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रविवार शाम करीब चार बजे थाना अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कूरेभार के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान राम वन गमन मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर लगाए गए ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानें हटाई गईं। पुलिस ने चौराहे के चारों ओर लगभग सौ मीटर क्षेत्र में सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को खाली कराया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण करने वाले 30 व्यापारियों को नोटिस अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य मे...