सीतामढ़ी, मई 30 -- रुन्नीसैदपुर। कूरियर बॉय से हुई लूट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर के बलिगढ़ जमुनिया चौक स्थित चूरा मिल के पास कूरियर ब्वॉय से लूट हुई थी। जांच में पुलिस ने मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र के धरहरबा गांव निवासी राजेश उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। रुन्नीसैदपुर थाना के एसआई ने छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...