बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- कूरियर कंपनी के हब इंचार्ज ने ग्राहकों को दिया झांसा, 16 लाख का गबन सामान डिलीवरी के दौरान ओटीपी लेकर कर देते थे ऑर्डर कैंसिल रिफंड का पैसा खुद के खाते में करा लेते थे ट्रांसफर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने हब इंचार्ज समेत तीन पर करायी एफआईआर इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के मल्लिकसराय स्थित शैडोफैक्स कूरियर कंपनी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

धोखाधड़ी का तरीका कंपनी के हब इंचार्ज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ग्राहकों को झांसे में लिया और करीब 16 लाख रुपये से अधिक की राशि का गबन कर लिया। इस संबंध में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर स्थानीय थाने में तीन कर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटना जिले के अथमलगोला निवासी और कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अश्विनी कुमार ने थाने में दी ग...