मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कूरियर कंपनियों की फ्रेंचाइजी के संचालकों द्वारा सामान वापसी के नाम पर करीब दो हजार ग्राहकों और ई-कॉमर्स कंपनियों से 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कूरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) लखीसराय निवासी आशुतोष कुमार ने साइबर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में मोतीपुर, फकुली, सरैया, मोतिहारी पटना, वैशाली और सारण के फ्रेंचाइजी संचालकों व दो कर्मचारी समेत 10 को आरोपित बनाया गया है। साइबर थाने की पुलिस ने मोतिहारी के फ्रेंचाइजी संचालक मो. जहांगीर के भाई जैतपुर थाने के आरोपुर निवासी मो. चांद को गिरफ्तार किया है.

गिरोह का तरीका सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आरोपितों ने साजिश के तहत डेटा लीक कर कंपनी व ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 1...