हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामाचौड़-लालताट चौराहे के पास स्थित एक नामी कूरियर कंपनी के दफ्तर से चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। भगत कॉलोनी हिम्मतपुर बैजनाथ निवासी नरेश सिंह चौहान ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कहा कि लालडांठ चौराहे के पास उनका डीटीडीसी कूरियर का ऑफिस है। बीती 19 मई की रात वह रोजाना की तरह अपना ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने उनके ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रखे सात हजार रुपये की नकद और दो कीमती पार्सल चोरी कर लिए। पार्सलों का ट्रैकिंग नंबर भी तहरीर में अंकित किया गया है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...