सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र। पंचम राज वित्त आयोग योजना के अंतर्गत विकास खंड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत कूरा के टोला मुसही में रविवार को इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण किया गया। यह सड़क लालता के जमीन के बगल से जय प्रकाश सिंह के घर तक बनाई गई है। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस की सुविधा हेतु इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रितेश सिंह, पूर्व बीडीसी संतोष सिंह, मनोज कनौजिया, सुशील कुमार, रंभा देवी, मालती देवी, रवि सेठ, नीता देवी, सुनीता भारती व अंजली पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.