कूमल लगा रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
रामपुर, जून 13 -- सैदनगर। थाना टांडा में कूमल लगा रहे चोरों को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। जाग होने पर चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। घटना थाना क्षेत्र के सरावा गांव की है। शुक्रवार की देर रात गांव निवासी बब्बू अली के घर में पीछे से कुछ चोर कूमल लगा रहे थे। आहट होने पर घर वाले जाग गए और छत पर चढ़कर पीछे की ओर देखने लगे। परिजनों ने देखा कुछ लोग दीवार के पास छुपे हुए बैठे हैं। शोर मचाने पर आस पड़ोस के तमाम लोग जाग गए। जाग होने के बाद चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें- रेडीमेड स्टोर में छत तोड़कर चोरी का प्रयास कुछ देर के बाद गश्त वाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। दिन निकलने के बाद परिजनों ने चोरों द्वारा लगाया गया कूमल बंद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.