नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पदार्पण मैच में ही नाबाद अर्धशतक लगाने वाले कूपर कॉनली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह युवा बल्लेबाज इस सत्र की खोज होगा। कॉनली अभी 22 वर्ष के हैं। उन्होंने नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब किंग्स को मंगलवार को मुल्लांपुर में अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। कॉनली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े। चहल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वह अभी केवल 22 साल का है, लेकिन उसमें जीत की प्रबल इच्छा है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले ही मैच में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया और मैच जिताने वाली पारी खेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.