नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- आज का सितारा नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पंजाब किंग्स का युवा ऑलरांउडर कूपर कॉनली अपने पहले ही आईपीएल मैच में छा गया। ऑस्ट्रेलिया के यह होनहार खिलाड़ी उन बल्लेबाजों में नहीं है जो 'पावर हिटिंग' में विश्वास रखता है। उनकी तकनीक 'स्मार्ट' है यानी सही गेंद का इंतजार और सटीक शॉट का चुनाव।जानकारों के मुताबिक, आज जब 360 डिग्री खेलने वाले बल्लेबाजों का दौर चर्चा में रहता है, कॉनली का खेल 'स्मार्ट 270' की तरह दिखा। इसका मतलब है कि ऑफ साइड और मिडविकेट के बीच के क्षेत्र में उनका नियंत्रण साफ नजर आता है। वह जोखिम कम लेते हैं, लेकिन रन बनाने की रफ्तार बनाए रखते हैं।उनकी बल्लेबाजी का दूसरा बड़ा पहलू है संतुलन। क्रीज पर उनका स्टांस स्थिर रहता है, बैट स्विंग कॉम्पैक्ट है और शॉट खेलने के बाद भी शरीर का नियंत्रण नहीं टूटता। यही तक...