श्योपुर, अप्रैल 11 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में जारी चीता संरक्षण परियोजना को उस वक्त एक और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब लगभग 25 माह की भारतीय मूल की मादा चीता 'गामिनी' ने शनिवार को जंगल में चार शावकों को जन्म दिया। यह मौका भारत में चीतों के पुनर्वास कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि साल 2022 में इस कार्यक्रम शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब किसी चीता ने जंगल के प्राकृतिक वातावरण में शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह भी है कि यह किसी भारत में जन्मी मादा चीता ती पहली सफल प्रसूति है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह मादा चीता पिछले एक साल से अधिक समय से खुले जंगल में रह रही थी और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप ढल चुकी थी। वन विभाग के मुताबिक जंगल में शावकों का जन्म होना इस बात का संकेत है कि कू...