शिवपुरी, फरवरी 7 -- मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में कुल चीतों की आबादी अब 35 तक पहुंच गई है। यह देश की चीता संरक्षण यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है।क्या बोले मोहन यादव कूनो में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और वन विभाग, वन कर्मचारियों के साथ पशु चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में 27 चीते पहले से मौजूद थे। नए शावकों के जन्म से यह संख्या बढ़ी है, जो अब 35 पर पहुंच गई है। मध्यप्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित क...