कूनो में चीते ही नहीं, अब दशकों बाद दुर्लभ 'कैराकल' जंगली बिल्ली ने बढ़ाई रौनक
भोपाल, जून 6 -- कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है।जिस कूनो नेशनल पार्क को देश में चीता पुनर्वास परियोजना के लिए जाना जाता है, वहीं अब एक और दुर्लभ वन्यजीव की मौजूदगी दर्ज हुई है।कैमरा ट्रैप सर्वे के दौरान पार्क में दुर्लभ जंगली बिल्ली प्रजाति कैराकल की तस्वीर कैद हुई है। विशेषज्ञ इसे कूनो की समृद्ध जैव विविधता और बेहतर होते पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मान रहे हैं। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में लगाए गए कैमरा ट्रैप ने वन्यजीव प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सर्वेक्षण के दौरान एक दुर्लभ और रहस्यमयी जंगली बिल्ली प्रजाति कैराकल की तस्वीर रिकॉर्ड हुई है।कैराकल अपनी तेज रफ्तार, लंबी छलांग और कानों पर मौजूद काले गुच्छेदार बालों के लिए जाना जाता है। यह प्रजाति भारत में बेहद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.