कूदादा पुलिया निर्माण का कार्य को जल्द पूरा करें
घाटशिला, जून 30 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा-सुंदरनगर स्थित कूदादा में निर्माणाधीन पुलिया के अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण करने विधायक संजीव सरदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पथ निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि आगामी सात दिनों तक बड़े वाहनों का परिचालन डायवर्सन रोड से कराया जाए, ताकि पुलिया के एप्रोच रोड का निर्माण बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा किया जा सके। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.