कूडे़ के ढेर से फैल रहा प्रदूषण
अंबेडकर नगर, जून 7 -- अम्बेडकरनगर। बसखारी विकास खंड के हंसवर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहने से लोगों को प्रदूषण सामना करना पड़ रहा है। अबूसाद के घर के सामने कूड़ा का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीण कूड़े का निस्तारण कराने की कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह बना हुआ है। नालियों की सफाई नहीं की जाती है और न तो कूड़े का निस्तारण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.